Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

एलपीजी को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, जीटी रोड जाम कर एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रण में किया

16 Mar 2026

एलपीजी को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, जीटी रोड जाम कर एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन

आसनसोल। आसनसोल के एलआईसी मोड़ स्थित एक गैंस एजेंसी (एचपी) के ग्राहकों ने सोमवार को आसनसोल जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया।
आसनसोल से पुरुलिया और झारखंड जाने वाली मुख्य सड़क पर लोगों ने गैस सिलेंडर रखकर पथावरोध कर दिया। लोगों के सडक जामकर विरोध प्रदर्शन से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस की कथित किल्लत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी पिछले 15 से 20 दिनों से उन्हें लगातार टाल रही है। एजेंसी की ओर से बार-बार यह कहा जा रहा है कि “दो दिन में गैस मिल जाएगा लेकिन जब लोग गैस लेने एजेंसी पहुंचते हैं तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। इतना ही नहीं, एजेंसी का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसी से नाराज होकर लोगों ने मजबूरन सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस प्रशासन की ओर से ग्राहकों को आश्वासन दिया गया कि यदि 10 दिनों के भीतर बुकिंग किये ग्राहकों को गैंस नहीं मिला तो एजेंसी पर ताला लगा दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एलपीजी को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा
वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रण में किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News